कोरबा@M4S:भारतीय जनता पार्टी के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी , वर्तमान विधायक आदिवासी नेता ननकी राम कँवर लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनसंपर्क में लगे हुए हैं ।
इसी कड़ी में आज दिनांक 15 अक्टूबर 2023 को शारदेय नवरात्रि के प्रथम दिवस ननकी राम कँवर जी ने ग्राम आमापाली सिद्धिदात्री मंदिर में जाकर पूजन अर्चन किया,मंदिर में पूजा करने के पश्चात उन्होंने ग्राम में जाकर जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा के कमल निशान में वोट डालने की अपील की तथा जन-जन से आशीर्वाद मांगा ।

आमापाली के बाद ग्राम खेर भाटा पहुंचकर बूढ़ी माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भगवान अर्धनारीश्वर के दर्शन कर उन्होंने ग्राम खेर भाटा में जनसंपर्क कर लोगों को आग्रह किया कि भाजपा के कमल में निशान पर वोट डालकर प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में अपना योगदान दें ।





































