अध्यक्ष संगीता झा और महासचिव राजेश शर्मा चुने गए
बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में वृद्धि आत्मघाती:धर्मराज
कोरबा@M4S:बिलासपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसियेशन का 12 वां वार्षिक सम्मेलन कोरबा के पाटीदार भवन में संपन्न हुआ काम. छतराम सूर्यवंशी मंच और काम. बी.सान्याल के नाम पर नगर का नाम रखा गया सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कामरेड धर्मराज महापात्र सहसचिव ए.आई.आई.ई.ए. एवं महासचिव सी.जेड.आई.ई.ए. और विशिष्ट अतिथि काम. सुरेंद्र शर्मा महासचिव आर.डी.आई.ई.यू. स्वागत समिति के अध्यक्ष काम. वी एम मनोहर,सीटू राज्य अध्यक्ष एस एन बैनर्जी विशेष रूप से उपस्थित थे।
सम्मेलन की शुरुवात विशाल रैली से शुरू हुई जो कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर से निकली रैली के बाद बिलासपुर डिवीजन की अध्यक्ष संगीता झा ने ध्वजारोहण किया जिसके बाद सम्मेलन का खुले अधिवेशन की शुरुवात स्वागत समिति के अध्यक्ष वी एम मनोहर ने किया। अध्यक्षीय उद्बोधन संगीता झा ने रखा उसके बाद धर्मराज महापात्र सहसचिव ए.आई.आई.ई.ए. ने सत्र का उद्घाटन भाषण दिया कामरेड धर्मराज महापात्र ने कहा कि आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसियेशन भारतीय जीवन बीमा में कार्यरत 85 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों का नेतृत्व करता है राष्ट्रीयकरण के पूर्व देश में 245 से अधिक बीमा कंपनियां काम कर रही थी,जो पालिशीधारकों के हितों का संरक्षण के स्थान पर बीमा में कमाये गए मुनाफे को अपनी घाटे में चलने वाले व्यवसाय का संरक्षण कर पालिसीधारकों के धन को हड़पने के खेल में लगी थी और यही कारण था कि पालिसीधारकों के हित में बीमा व्यवसाय का राष्ट्रीयकरण किया गया। राष्ट्रीयकरण के उद्देश्य भी तय किए गए थे जिसमें जनता की बचत को राष्ट्र कल्याण में लगाना,उन्हें बीमा सुरक्षा प्रदान करना तथा सामाजिक कल्याण के कार्यक्रमों को संचालित कर रोजगारों के सृजन का भी कार्य शामिल था।

वर्तमान सरकार एक तरफ स्वदेशी का नारा दे कर स्वदेशी अपनाने की बात कर रही है तो दूसरी ओर उसके ठीक विपरीत काम करते हुए उन्हें आमंत्रित कर रही है यह दोहरा चरित्र अनुचित है। उन्होंने आगे कहा कि सतत सेवानिवृत्ति के फलस्वरूप कर्मचारियों पर कार्य का दबाव सतत रूप से बढ़ रहा है। निगम का व्यवसाय 410% बढ़ा है वहीं कर्मचारियों की संख्या 43% कम हुई है। आज उद्योग में नयी भर्ती की लड़ाई सरकार के नीतियों के खिलाफ लड़ाई हो गई है।सरकार निजीकरण के नाम पर तमाम सार्वजनिक उपक्रमों को निजी घरानों को सौंपने का कार्य कर रही है।
दो दिवसीय सम्मेलन में बीमा संशोधन विधेयक वापस लेने सहित 16 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए और सभी विषयों पर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श करके संघर्ष की रूप रेखा का निर्माण की रूपरेखा बनाई गई।
बिलासपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसियेशन का पुनः संगीता झा को अध्यक्ष और राजेश शर्मा को महासचिव सर्वसम्मति सहित नई कमेटी का चुनाव किया गया।
सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कोरबा जिले के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन में शामिल सभी ने सराहना की।





































