- Advertisement -
सीनियर तथा होप्स (UNDER-11) के मुकाबले अंतिम चरण में
यूथ (UNDER-19) एवं सब जुनियर (UNDER-15) में अर्जुन मल्होत्रा, आर्यन सिंह तथा समाया पांडे विजेता बने
रायपुर@M4S:छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के द् वारा रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ग्रेटर के सहयोग से दिनांक 29 से 31 अगस्त, 2025 तक सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में आयोजित “श्री भोला प्रसाद तिवारी स्मृति” प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता -2025″ में कल यूथ (UNDER-19) एवं सब जुनियर (UNDER-15) बालक एवं बालिका एकल वर्ग संपन्न हुयी । उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी की कल यूथ (UNDER-19) एवं सब जुनियर (UNDER-15) बालक एवं बालिका एकल वर्ग प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर इंश्योरेंस इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमेन एन. जगन्नाथ राव जी
थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी
ने किया तथा विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव सार्थक शुक्ला थे। मंच पर आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े एवं मुख्य निर्णायक पी.एन. मजूमदार उपस्थित थे।
थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी
ने किया तथा विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव सार्थक शुक्ला थे। मंच पर आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े एवं मुख्य निर्णायक पी.एन. मजूमदार उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में कल खेले गये यूथ (UNDER-19) एवं सब जुनियर (UNDER-15) बालक एवं बालिका एकल वर्ग के फायनल मैच के परिणाम निम्नानुसार है:-
यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक वर्ग:- विजेता – अर्जुन मल्होत्रा (रायपुर), उपविजेता- सिद्धा धुपर (रायपुर) 4-2
यूथ UNDER-19 (यूथ) बालिका वर्ग:- विजेता – समाया पांडे (रायपुर ), उपविजेता- सिया मेघानी (बिलासपुर) 4-1
यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक वर्ग:- विजेता – आर्यन कुमार सिंह (रायपुर), उपविजेता- दीक्षांत जांगड़े (बिलासपुर) 3-0
यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालिका वर्ग:- विजेता – समाया पांडे (रायपुर), उपविजेता- सिया मेघानी (बिलासपुर) 3-0
प्रतियोगिता में आज सीनियर पुरुष एकल वर्ग में क्वार्टर फाइनल एवं सीनियर महिला एकल वर्ग तथा यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक एवं बालिका एकल वर्ग के अंतिम दौर के मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें फायनल के मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता में अभी तक खेले गए मैचों के परिणाम निम्नानुसार है:-
सीनियर पुरुष वर्ग:–
क्वार्टर फाइनल- अर्जुन मल्होत्रा (रायपुर) ने एंड्रयू टी विलियम (रायपुर) को 3- 1, रामजी कुमार (रायपुर) ने प्रणय चौहान (रायपुर) को 3 -0, सागर घाटगे (रायपुर) ने राजीव साहू (रायपुर) को 3- 2 तथा एम रविराज (रायपुर) ने लोकेश जांगड़े (रायपुर) को 3-1 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।
सीनियर महिला वर्ग:– सेमीफायनल – सुष्मिता सोम (बिलासपुर) ने लावण्या पांडे (रायपुर) को 4 -2 तथा सिया मेघानी (बिलासपुर) ने अक्षिता बीनू (बिलासपुर) को 4-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक वर्ग:-
सेमीफायनल – नीरव तिवारी (रायपुर) ने अरनव सिंह (कोंडागांव) को 3 -1 तथा बी अजीज (रायपुर) ने शिवाय मेघानी (बिलासपुर) को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
यूथ UNDER-11 (होप्स) बालिका वर्ग:- सेमीफायनल – आरना ठाकुर (रायपुर) ने निया मोजरकर (रायपुर) को 3 -2 तथा इशी मिश्रा (रायपुर) ने करुणा बंजारे (बिलासपुर) को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक पी.एन. मजूमदार तथा सहायक मुख्य निर्णायक अजीत बेनर्जी एवं भूपेंद्र सिंह राजवंशी हैं। उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।





































