- Advertisement -
कोरबा@M4S:आज दिनांक 04 फरवरी को थाना बाँकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी निवासी प्रार्थी गौरव सिंह कंवर ने बाँकी मोगरा थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराया कि, मै वाहन चालक का काम करता हूं, रोज की तरह मैं गेवरा खदान से काम कर के दोपहर 03.30 बजे अपने दोपहिया वाहन होंडा साइन क्रमांक CG12BU9741 तेंदुकोना मोहल्ला पुल के पास देवरी रोड में लघुशंका के लिए रुक था, और मेरी गाड़ी पर चाभी लगी हुई ही थी तभी एक मोटर सायकल में 3 लोग आए और पूछा कि बाकिमोनगरा कितना दूर है, मैंने उन्हें बताया और लघुशंका करने लगा, उसके बाद दो लोग आगे चले गए और तीसरा धीरे से वही रुक गया और मेरे पीछे मुड़ने से पहले ही मेरा बाइक चालू कर भाग गया।
मेरे दौड़ाने और चिल्लाने की कोशिश की पर कोई फायदा नहीं हुआ जिसके बाद तुरंत मैने अपने चाचा को जो चांदनी चौक में रहते है उन्हें फोन कर घटना की जानकार दी और उसे चांदनी चौक के पास रोकने के लिए बोला जिसके बाद वो चोर चांदनी चौक पहुंचे जिसे देख मेरे चाचा ने रोकने का प्रयास किया तो उसने एक व्यक्ति को ठोकर मारते हुए भाग गया जिसके बाद इसे ग्राम वाले और मेरे चाचा दौड़ाने लगे और शुक्लाखार के पास पकड़ लिए।


पकड़ में आने के बाद चोर ने अपने पॉकेट से एक धारदार चाकू निकाल लिया और लोगों को डराने लगा जिसके बाद उसे पकड़ ग्राम वासी थाना बाँकी मोगरा ले आए और घटना की जानकार दी।
• आरोपी के दो अन्य साथी घटना स्थल से ही भाग निकले जो अब तक पकड़ से दूर है।
• अन्य आरोपी कोरबा क्षेत्र के बताए जा रहे है।
• घटना समय दोपहर 03.30 बजे
• आरोपी चिराग शेख पिता मुस्ताक शेख 19 वाराह संजय नगर कोरबा थाना कोतवाली
अपराध क्रमांक 29/26 – धारा 303(2), 3(5), 25, 27 बी एन एस
उप निरक्षक एवं वर्तमान थाना प्रभारी नंदलाल टंडन ने घटना की जानकारी लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया जिससे पूछताछ करने पर और ग्रामीणों के बतायानुसार घटना करना सही पाया गया।
उप निरक्षक एवं वर्तमान थाना प्रभारी नंदलाल टंडन ने घटना की जानकारी लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया जिससे पूछताछ करने पर और ग्रामीणों के बतायानुसार घटना करना सही पाया गया।
आरोपी के कब्जे से जप्त
1 – होंडा साइन CG 12 BU 9741 कीमत लगभग 96000
2 – अपराध में प्रयुक्त धारदार चाकू
3 – 14 अलग अलग गाड़ियों की चाभियां
वर्तमान प्रभारी उप निरक्षक नंदलाल टंडन ने घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी जिनके दिशा निर्देश पर आरोपी चिराग शेख पिता मुस्ताक शेख 19 वाराह संजय नगर कोरबा थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 29/26 – धारा 303(2), 3(5), 25, 27 बी एन एस पंजीबद्ध कर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय को पेश कर दिया कहा से आरोपी को जेल दाखिल करा दिया गया।
बांकी मोगरा पुलिस उक्त घटना में सम्मिलित आरोपी के दो अन्य साथियों की पतासाजी कर रही है,






