Asian Games 2026:नीरू ढांडा ने निशानेबाजी में भारत को दिलाया सोना, मुक्केबाजी में नरेंद्र को मिला ब्रॉन्ज

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):एशियन गेम्स में आज भारतीय टीम अपने मेडल की संख्या में इजाफा करने के मकसद से उतरेगी। भारत को आज निशानेबाजी, आर्चरी, स्क्वॉश, कुराश, सर्फिंग, साइकिलिंग, टेनिस, कैनोइंग, सेलिंग, मुक्केबाजी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स जैसे इवेंट में मेडल जीतने की उम्मीद होगी।

शपथ भारद्वाज नहीं जीत सके मेडल

भारत के शपथ भारद्वाज पुरुषों की व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में मेडल नहीं जीत सके। आठ निशानेबाजों के फाइनल में वह सबसे निचले स्थान पर रहे।

टेनिस में सुमित नागल की जीत

टेनिस में मेंस सिंगल्स के मुकाबले में भारत के सुमित नागल ने प्री क्वार्टर फाइनल में साउथ कोरिया के होंग सेयोंचान को सीधे सेटों में 6-4,6-0 से हरा दिया। अगले दौर में उनका सामना उज्बेकिस्तान के सर्जी फोमिन से होगा।

नरेंद्र के हिस्से आया ब्रॉन्ज मेडल

भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र पुरुषों के 90+ किलोग्राम भार वर्ग मुकाबले में कजाकिस्तान के आइबेक ओरलबे से 0-5 से हार गए और इसी के साथ उन्हें  ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

मुक्केबाज अंकुश पंघाल फाइनल में पहुंचे

भारत के पुरुष मुक्केबाज अंकुश पंघाल 80 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में जीत हासिल करने में सफल रहे हैं। उन्होंने उज्बेकिस्तान के फादिलउद्दीन इरकिनबोएव को 4-1 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। अब उनकी नजरें गोल्ड मेडल पर होंगी।

नीरू ढांडा ने जीता गोल्ड

नीरू ढांडा ने महिलाओं की ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में 28 का स्कोर करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। यह उनका इन खेलों में दूसरा मेडल है। इससे पहले आज ही के दिन उन्होंने ट्रैप टीम इवेंट में महिला टीम के साथ सिल्वर जीता था।

Related Articles