Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत को मिला एक मेडल, इलावेनिल ने सिल्वर मेडल पर किया कब्जा; शेफाली वर्मा ने ठोका शतक

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):एशियन गेम्स-2026 का आज पहला दिन है और आज से ही टीम इंडिया का एक्शन शुरू हो रहा है। टेकबॉल में किमसी डिसूजा से मेडल की उम्मीद थी, लेकिन वह हार गईं। महिला हॉकी टीम और महिला क्रिकेट टीम से जीत की उम्मीद हैं। नजरें निशानेबाजों पर भी रहेंगी। 

 शेफाली वर्मा का शतक

शेफाली वर्मा ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने भारत की पारी की आखिरी गेंद पर अपना शतक पूरा किया। भारत ने चार विकेट खोकर 195 रन बनाए हैं। शेफाली 49 गेंदों पर 100 रन बनाकर नाबाद रहीं।

इलावेनिल ने सिल्वर मेडल पर किया कब्जा 

शूटिंग में भारत को एक और मेडल मिल गया है। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में इलावेनिल ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। इसी इवेंट में सोनम मास्कर भी हिस्सा ले रही थीं, लेकिन वह छठे स्थान पर रहीं। इलावेनिल ने 252.4 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

पुरुष टेबल टेनिस टीम की जीत
महिला टेबल टेनिस टीम के बाद पुरुष टीम ने भी ग्रुप स्टेज में इंडोनेशिया को 3-0 से मात देकर जीत के साथ के साथ शुरुआत की है। पहले मैच में जी. सत्यन ने मुहम्मद नेगारा को 11-8, 11-7, 11-9 से हराया। फिर मानव ठक्कर ने मुहम्मद जुनिंद्रा को 11-7, 8-11, 11-6, 6-11, 11-9 से मात दी। ने मानुष शाह ने तीसरे मैच में अफ्फान प्रतामा को 11-9, 11-9, 12-10 से पटक भारत को जीत दिलाई

 

Related Articles