नई दिल्ली(एजेंसी):होली के मौके पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने पार्टी नेताओं और समर्थकों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। कार्यक्रम आप नेता Manish Sisodia के दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित किया गया।
इस दौरान उनके साथ दिल्ली सरकार में मंत्री Atishi, राज्यसभा सांसद Sanjay Singh समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वीडियो में केजरीवाल रंगों से सराबोर समर्थकों के बीच हाथ उठाकर अभिवादन करते नजर आए।
इस दौरान वह आप के नेताओं और समर्थकों के साथ देशभक्ति गीतों पर थिरकते भी दिखाई दिए। समर्थकों का उत्साह देखने लायक था। जश्न के माहौल में कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल को कंधों पर उठा लिया। पूरा परिसर रंग और जोश से सराबोर दिखा।
हालिया राहत के बाद बड़ा कार्यक्रम
गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली की कथित लिकर स्कैम मामले में अदालत से राहत मिलने के बाद ये आयोजन केजरीवाल के प्रमुख सार्वजनिक कार्यक्रमों में से एक है।
इस मामले को लेकर बीते महीनों में राष्ट्रीय राजनीति में तीखी बहस छिड़ी रही थी। अदालत से राहत मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, जिसकी झलक होली के इस आयोजन में भी देखने को मिली।





































