कोरबा@M4S:कोरबा के अजगरबाहर गाँव में बुजुर्ग किसान को बैम्बू पिट वाइपर सांप ने डसा,फिर बुजुर्ग ने सांप में पकड़ कर डिब्बे में बंद लिया,दरअसल आर सी आर एस टीम में ये जानकारी मिली की अजगरबाहर गांव में खेत में काम कर रहे पहाड़ी कोरवा बुजुर्ग किसान बुधराम पहाड़ी कोरवा को बैम्बू पिट वाइपर सांप ने डस लिया। डसने के बाद बुजुर्ग ने साहस दिखाते हुए साँप को पकड़ कर डिब्बे में भी बंद किया और परिजन स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधराम को भर्ती कराया गया,

समय पर अस्पताल पहुंचने से किसान की जान बच गई,आर सी आर एस के अध्यक्ष अविनाश अपनी टीम अजय और प्रमोद के साथ मौके पर पहुँचकर साँप की पहचान की, जो बैम्बू पिट वाइपर सांप निकला। वन विभाग की जानकारी में स्नेक रेस्क्यू कर साँप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।






