मंडल के चांपा-गेवरारोड सेक्शन के मध्य मड़वारानी स्टेशन पर अतिरिक्त लूप कमीशनिंग कार्य सफलता पूर्वक सम्पन्न 

- Advertisement -
 मड़वारानी स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन कमीशनिंग कार्य से रेल परिचालन होगा और अधिक सुदृढ़ एवं सुगम 
 बेहतर योजना व प्रबंधन के साथ इस कार्य के दौरान इस खंड के कई अन्य स्टेशनों पर पूरे किए संरक्षा के कई महत्वपूर्ण कार्य
बिलासपुर@M4S:दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल द्वारा यात्रियों को संरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु अधोसंरचना विकास के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चांपा-गेवरारोड सेक्शन के मध्य स्थित मड़वारानी स्टेशन पर UP एवं DN अतिरिक्त लूप लाइन की कमीशनिंग का कार्य सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया।
कमीशनिंग कार्य के अंतर्गत स्टेशन पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली स्थापित की गई है। इसके साथ ही यार्ड रीमॉडलिंग, अतिरिक्त लूप लाइन, सिग्नलिंग एवं सुरक्षा उपकरणों का उन्नयन किया गया। इस कार्य में आधुनिक तकनीकों एवं उन्नत सुरक्षा मानकों का उपयोग सुनिश्चित किया गया है।
मड़वारानी स्टेशन पर किए गए प्रमुख कार्यों में 18 पॉइंट्स, 39 रूट, 11 मेन सिग्नल, 02 कॉलिंग-ऑन सिग्नल, 09 शंट सिग्नल, 06 लाइनें, 43 डीसी ट्रैक सर्किट, 06 ए-मार्कर, 02 एजी-मार्कर तथा MSDAC आधारित आधुनिक ट्रैक सेक्शन एवं ऑटो सेक्शन की स्थापना शामिल है।
 लूप लाइन कमीशनिंग के अलावा इस रेलखंड के अन्य स्टेशनों में संपादित किए गए अनेक कार्य 
अतिरिक्त लूप लाइन कमीशनिंग के दौरान रेलवे प्रशासन द्वारा संरक्षा से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कार्य भी एक साथ पूरे किए गए, जिन्हें सामान्य परिस्थितियों में अलग-अलग ब्लॉक लेकर तथा गाड़ियों को रद्द कर ही किया जा सकता था। विशेष बात यह रही कि इन सभी कार्यों को बेहतर योजना, समन्वय एवं प्रबंधन के माध्यम से बिना किसी अतिरिक्त गाड़ी को प्रभावित किए सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इससे यात्रियों की सुविधा एवं निर्बाध रेल सेवा सुनिश्चित की गई।
 संरक्षा एवं अधोसंरचना उन्नयन के किए गए अतिरिक्त कार्य
  09 सेट TTR (TWS) का कार्य पूर्ण किया गया|
  02 सेट SEJ (TWS) का नवीनीकरण किया गया |
  02 सेट इम्प्रूव्ड SEJ का नवीनीकरण किया गया |
 03 WCMS क्रॉसिंग का नवीनीकरण किया गया |
  40 ग्लूड जॉइंट का नवीनीकरण किया गया |
 595.69 मीटर रेल नवीनीकरण कार्य किया गया |
 126 AT वेल्डिंग कार्य किया गया |
  04 टर्नआउट का स्टैंडर्डाइजेशन कार्य पूरा किया गया |
 11 टर्नआउट में दोषपूर्ण फिटिंग्स का प्रतिस्थापन/रीकपमेंट कार्य किया गया |
 44 फिश प्लेटेड जॉइंट्स को वेल्डिंग का कार्य किया गया |
इन कार्यों से ट्रैक संरक्षा, विश्वसनीयता एवं परिचालन दक्षता में उल्लेखनीय सुधार होगा। साथ ही भविष्य में ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन को और मजबूती मिलेगी। अतिरिक्त लूप लाइन उपलब्ध होने से ट्रेनों की क्रॉसिंग एवं परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे गाड़ियों की समयबद्धता में सुधार के साथ-साथ माल एवं यात्री ट्रेनों के संचालन में भी सुगमता आएगी।

Related Articles