नई दिल्ली(एजेंसी):हिंदी सिनेमा के वेटरन फिल्म राइटर सलीम खान के पिछले तीन सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं। माइरन ब्रेन हेमरेज की समस्या की वजह से 17 फरवरी को उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां डॉ. जलील पारकर की टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
अब खान की परिवार की तरफ से पहली बार सलीम खान की हेल्थ पर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है, जिसे सलीम के बेटे अरबाज खान ने दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि अब उनके पिता की तबीयत कैसी है।
अब कैसी है सलीम खान की तबीयत
लगभग पिछले 22 दिनों से सलीम खान लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं। सलमान खान और उनकी फैमिली सलीम की हेल्थ पर बारीकी से नजर रखी हुई है। हाल ही में अरबाज खान एक इफ्तार पार्टी में मजर आए। इसके बाद बाहर निकलते हुए अरबाज से मौके पर मौजूद मीडिया रिपोर्ट्स ने पिता सलीम खान की सेहत को लेकर सवाल पूछे, जिस पर अभिनेता ने कहा है-
अब अब्बू की (सलीम खान) सेहत में पहले से ज्यादा सुधार है। वह अच्छे से रिकवर कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाएगी।
इससे पहले सलीम खान की फैमिली की तरफ से किसी का भी उनकी सेहत को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया था। ये पहला मौका है, जब अरबाज खान ने पिता की हेल्थ पर मेजर अपडेट दिया है।
सिर्फ उनका परिवार ही नहीं बल्कि सिनेमा जगत के तमाम सितारे और फैंस सलीम खान की सलामती की दुआ कर रहे हैं। बीच में डॉक्टर्स ने भी ये बताया था कि उनको हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ है, जिसका ट्रीटमेंट चल रहा है और वह पहले से ठीक हैं।
ये सेलेब्स देखने पहुंच
सलमान खान के पिता सलीम खान की सेहत का हाल पूछने के लिए उनकी फैमिली के अलावा इंडस्ट्री के तमाम फिल्मी सितारे भी लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे। इनमें संजय दत्त, आमिर खान, शाह रुख खान और शिल्पा शेट्टी जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं।





































