बालको में चैत्र नवरात्रि पर बहेगी आस्था की बयार प्रज्ञा पीठ में 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ

- Advertisement -

कोरबा@M4S:चैत्र (बासंती)नवरात्रि पर गायत्री प्रज्ञा पीठ बालकोनगर द्वारा 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन के लिए समूचे बालको नगरवासी उत्साहित हैं। चैत्र नवरात्रि में पूरे नगर में आस्था की बयार बहेगी ।
प्रज्ञा पीठ बालकोनगर में 18 से 27 मार्च तक 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। आयोजन तय कार्यक्रमानुसार 18 मार्च को शाम 7 बजे सामूहिक संकल्प के साथ 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ होगा। 19 से 26 मार्च तक नित्य प्रतिदिन प्रात: 6.30 बजे अखण्ड ज्योति प्रज्ज्वलित कर आरती की जाएगी। प्रात: 7 बजे से शाम 7 बजे तक अखण्ड जाप होगा। प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार संपन्न होंगे। शाम 7 बजे आरती एवं चालीसा होगी। 27 मार्च को प्रात: 8.30 बजे से 11.30 बजे तक यज्ञ ,संस्कार ,महापूर्णा हूति, दोपहर 1 बजे अमृतासन एवं शाम 7 बजे दीप महायज्ञ , आरती एवं चालीसा संपन्न होगी।

Related Articles