कोरबा@M4S:कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज के बैगामार जंगल में एक दंतैल हाथी की करंट से मौत का मामला सामने आया है,हाथी को करंट लगाकर मारने के मामले में बैगामार कृष्ण कुमार,बाबू लाल सहित तीन ग्रामीणों को वन विभाग ने ग्रिफ्तार कर लिया है,बताया जा रहा है की फसल नुकसानी के बचाने के लिए बैगामार के तीन ग्रामीणों ने विद्युत प्रवाहित लाइन तार के माध्यम बिछाया था,जिसकी जद में एक दंतैल हाथी के आने से उसकी मौत हो गई,ग्रामीणों द्वारा विद्युत प्रवाहित तार अक्सर जानवरों के शिकार के लिए या फिर अपने फसलों की रक्षा के लिए कुछ ग्रामीण द्वारा बिछाया जाता है। इस मामले में कोरबा वन मंडल के एस डी ओ सूर्यकान्त सोनी ने बताया की घटना की जानकारी लगते ही टीम मौके पर पहुंच कर जांच करने पर पता चला हाथी की मौत करंट लगे से हुई है, मौके से बिजली तार जप्त किया गया,बैगामार के तीन ग्रामीणों को ग्रिफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है,हाथी का पशु चिकित्सको की मौजूदगी में पी एम कराया जा रहा है,





































