दीपका में दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी, किन्नरों व स्थानीय लोगों में जमकर मारपीट
कोरबा@M4S: कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र के बस्ती मुख्य मार्ग में आज दोपहर करीब 1 बजे उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब किन्नरों के द्वारा जमकर मारपीट की गई। मारपीट के दौरान किन्नरों के समूह में शामिल एक व्यक्ति के द्वारा चाकू निकाल कर हमला किया गया। दोनों पक्ष के बीच मारपीट की इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि किन्नरों का समूह गली-गली घूम कर बख्शीस लेने के लिए निकला हुआ था। दीपका बस्ती मुख्य मार्ग में इन पर स्थानीय व्यक्ति जो कि शराब के नशे में होना बताया जा रहा है, उसके द्वारा कुछ टिप्पणी की गई।
इस बात पर किन्नर भड़क उठे और उस व्यक्ति और उसके साथ मौजूद युवक के साथ जमकर मारपीट हुई। बीच बचाव करने कुछ और लोग पहुंचे जिनके साथ भी झूमा-झटकी हुई। वीडियो में देखा जा सकता है कि किन्नरों का ग्रुप किस तरह से उस व्यक्ति पर हमला कर दिया। दीपका थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई जा रही है,घायल व्यक्ति का मुलाहिज़ा कराया जा रहा है।





















































