नई दिल्ली(एजेंसी):आज के समय में ऑनलाइन रहना हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है, चाहे ऑनलाइन शॉपिंग करनी हो, ईमेल चेक करने हों, खबरें पढ़नी हों या कोई फाइल डाउनलोड करनी हो। हालांकि, इंटरनेट पर दिखने वाली हर वेबसाइट पर जाना सुरक्षित नहीं होता। इनमें से कुछ वेबसाइट्स स्कैमर्स का बिछाया जाल हो सकती हैं, जिनका मकसद आपकी पर्सनल जानकारी चुराना, डिवाइस में खतरनाक फाइल्स भेजना या झांसे में लेकर आपसे पासवर्ड उगलवाना होता है। इसके अलावा, जैसे-जैसे AI का दायरा बढ़ रहा है, स्कैमर्स और हैकर्स ऑनलाइन सेफ्टी से जुड़े नियमों को तोड़ने के लिए भी इसका सहारा ले रहे हैं, जिसका एक ताजा उदाहरण eMudhra वाला मामला है। हालांकि, अगर आप अपनी डेली ब्राउजिंग के लिए Google Chrome का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस ब्राउजर में एक इन-बिल्ट फीचर मिलता है जो किसी भी संदिग्ध वेबसाइट पर पहुंचते ही आपको तुरंत अलर्ट कर देता है। खतरनाक वेबसाइट्स की चेतावनियां पाने के लिए Chrome में Enhanced Protection को कैसे ऑन करना है, इसका तरीका आइए जानते हैं।
कुछ जरूरी बातें जो जानना जरूरी हैं
Chrome में खतरनाक वेबसाइट्स की चेतावनी पाने के लिए Enhanced Protection चालू करने का तरीका जानने से पहले कुछ जरूरी फैक्ट्स समझ लेना ठीक रहेगा:
- Chrome में कई सेफ ब्राउजिंग ऑप्शन्स मिलते हैं जो आपको इंटरनेट पर मौजूद खतरों से बचा सकते हैं और Enhanced Protection उन्हीं में से एक है।
- ये संभावित तौर पर नुकसानदेह वेबसाइट्स, डाउनलोड्स और एक्सटेंशन्स को पकड़ सकता है, यहां तक कि उन खतरों को भी जिन्हें बाकी सेफ ब्राउजिंग सेटिंग्स डिटेक्ट नहीं कर पातीं।
- इस ऑप्शन के ऑन रहने पर Chrome आपकी सिक्योरिटी चेक करने के लिए Google को कुछ एडिशनल ब्राउजिंग डेटा भेज सकता है।
- इसे ऑन करने से पहले प्राइवेसी से जुड़ी जानकारी जरूर समझ लें।
- ये ऑप्शन दुनिया की हर एक हार्मफुल वेबसाइट को पकड़ने की सौ फीसदी गारंटी नहीं देता।
-
Google Chrome में Enhanced Protection कैसे ऑन करें?
Google Chrome पर Enhanced Protection चालू करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
-
- अपने डेस्कटॉप या लैपटॉप पर Google Chrome खोलें।
- टॉप राइट कॉर्नर पर दिख रहे थ्री-डॉट मेन्यू पर क्लिक करें।
- मेन्यू से Settings को चुनें।
- लेफ्ट साइड दिए गए पैनल में Privacy and security पर क्लिक करें।
- Safe Browsing ऑप्शन्स देखने के लिए Security को चुनें।
- इस फीचर को एक्टिवेट करने के लिए Enhanced protection को सेलेक्ट करें।
- एक बार यह इनेबल हो जाने के बाद, Chrome संदिग्ध वेबसाइट्स, अनसेफ डाउनलोड्स और खतरनाक एक्सटेंशन्स के खिलाफ ज्यादा मजबूत सुरक्षा देने लगेगा।
अगर आप एंड्रॉयड डिवाइस पर Google Chrome इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप सीधे Chrome एप खोलें, थ्री-डॉट मेन्यू पर टैप करें, Settings में जाएं, Privacy and security चुनें, Safe Browsing पर टैप करें और अगर ऑप्शन दिख रहा हो तो Enhanced protection को सेलेक्ट कर लें।











