मासूम के अपहरण व हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा  शव मिलने के 12 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
सीसीटीवी फुटेज, लास्ट सीन थ्योरी व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

कोरबा@M4S:कोरबा के रजगामार इलाके में सात वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले के आरोपी अजय उर्फ अमित चौहान को पुलिस ने बांगो से गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे शहर की सड़कों पर घुमाया। इस सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है।

मासूम की हत्या की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे जिले में आक्रोश देखा जा रहा है। लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई और मासूम को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शहर की सड़कों पर उसका जुलूस निकाला। इस मामले ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।अब सभी की नजर पुलिस की आगे की कार्रवाई और न्यायालय में होने वाली कानूनी प्रक्रिया पर टिकी है।

Related Articles