लंदन(एजेंसी):ब्रिटेन में स्टडी वीजा नियमों में सख्ती के कारण भारतीयों समेत विदेशी छात्रों के विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रस्ताव प्रभावित हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वीजा आवेदन खारिज होने की बढ़ती दर के चलते कई विश्वविद्यालय विदेशी छात्रों को दिए गए प्रवेश प्रस्ताव वापस ले रहे हैं।
पाकिस्तान के लिए यह दर 40.9 प्रतिशत और बांग्लादेश के लिए 23.5 प्रतिशत दर्ज की गई। ‘यूनिवर्सिटीज यूके इंटरनेशनल’ के निदेशक जेमी एरोस्मिथ ने कहा कि कई वीजा अस्वीकृतियों के पीछे असंगत कारण नजर आते हैं, जिससे विश्वविद्यालयों को प्रवेश प्रस्ताव वापस लेने पड़ रहे हैं।
ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने कहा कि विदेशी छात्र देश में सकारात्मक योगदान देते हैं, लेकिन संस्थानों को जिम्मेदारी से भर्ती करनी होगी ताकि आव्रजन व्यवस्था की विश्वसनीयता बनी रहे।





















































