नई दिल्ली(एजेंसी):बीते गुरुवार को तेलुगु सुपरस्टार नानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म द पैराडाइज (The Paradise) को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। फिलहाल द पैराडाइज दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है और बड़े पर्दे के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है।
द पैराडाइज ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा
पीरियड ड्रामा एक्शन थ्रिलर के तौर पर नानी की द पैराडाइज ने सभी का दिल जीत लिया है। जिसकी वजह क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी वजह से द पैराडाइज कमाई के मामले में देश और विदेश में धूम मचाती नजर आ रही है। सैकिनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के चौथे दिन नानी (Nani) स्टारर द पैराडाइज ने वर्ल्डवाइड 21 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है।
जिसकी मदद से अब द पैराडाइज का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन 150 करोड़ के पार पहुंच गया है। इससे पहले द पैराडाइज के मेकर्स ने ये जानकारी दी थी कि रिलीज के तीन दिन के भीतर इस मूवी ने दुनियाभर में 136 करोड़ का का कारोबार कर लिया था। ऐसे में चार दिन बाद अब कमाई का कुल आंकड़ा 157 करोड़ के करीब हो गया है।