IND W vs SL W: मंधाना-शेफाली की पारियों ने भारत को दिलाया गोल्ड, श्रीलंका की हुई बुरी फजीहत

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने एशियन गेम्स गोल्ड मेडल का शानदार तरह से बचाव किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने आइची-नागोया एशियन गेम्स-2026 मंगलवार को श्रीलंका को 147 रनों से हराते हुए अपने गोल्ड मेडल को बचाव किया और इसे अपने पास ही रखा है।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना के शानदार 79 रनों के दम पर 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 216 रन बनाए। श्रीलंकाई टीम इस स्कोर के सामने 15.4 ओवरों में 69 ढेर हो गई।

भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम

मंधाना की 45 गेंदों की पारी में सात छक्के और पांच चौके शामिल रहे। उन्होंने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े और 17वें ओवर में आउट हुईं। अंत में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 22 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर पारी को शानदार ढंग से खत्म किया। शेफाली महज दो रनों से अर्धशतक से चूक गईं। उन्होंने 29 गेंदों पर तीन चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर सिर्फ 19 रन ही बना सकीं।

Related Articles