कोरबा@M4S:कोरबा में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा बटोर रहा है। वजह कोई अपराध नहीं, बल्कि थाना परिसर के अंदर बनी Instagram रील है।
बताया जा रहा है कि सिटी कोतवाली थाना परिसर के अंदर गाने के साथ एक वीडियो बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे देखकर तंज कसते हुए कह रहे हैं— “थाना है साहब… Instagram का स्टूडियो नहीं!”
एक तरफ जहां पुलिस और प्रशासन लोगों को सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल को लेकर जागरूक करते हैं, वहीं थाना परिसर में रील बनाए जाने की बात सामने आने से अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर थाने में कानून की चर्चा ज्यादा जरूरी है या कैमरे के सामने रील की?
https://www.instagram.com/reel/DdLQKTESeyM/?stkn=MWFjY3JsYTZhZ2xlMw==
थाना परिसर आम लोगों की शिकायत, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ा एक महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थान है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो अब चर्चा का विषय बन गया है। बड़ा सवाल यह है कि क्या थाना परिसर में Instagram रील की एंट्री होनी चाहिए, या फिर रील के लिए जगह कहीं और तलाशनी चाहिए?
फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल है और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।





















































