रेडक्रॉस सोसाइटी कोरबा को मिली ब्लड डोनेशन वैन, प्रबंध समिति ने कलेक्टर का जताया आभार

- Advertisement -

 

कोरबा@M4S:भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा कोरबा के सिल्वर जुबली वर्ष के अवसर पर प्रबंध समिति ने कलेक्टर एवं अध्यक्ष का ब्लड डोनेशन वैन उपलब्ध कराने पर आभार व्यक्त किया है।
​ब्लड डोनेशन वैन के आगमन के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस प्रबंध समिति के चेयरमैन राम सिंह अग्रवाल, वाइस चेयरमैन राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश बगड़िया, सदस्य रोहित कश्यप, संतोष सिंह, रेशम, डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार, श्यामलाल जायसवाल एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
​इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने वैन की चाबी प्राप्त कर अध्यक्ष/कलेक्टर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों के बीच मिठाई का वितरण किया गया।
​समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में इस ब्लड डोनेशन वैन का उपयोग ग्रामीण अंचलों में किया जाएगा, जिससे सुदूर क्षेत्रों से भी ब्लड कलेक्शन (रक्त संग्रहण) में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

Related Articles