नई दिल्ली(एजेंसी):मिर्जापुर द मूवी की जब मेकर्स ने अनाउंसमेंट की थी,तो क्राइम थ्रिलर सीरीज के फैंस काफी नाराज हुए थे। ऑडियंस को लगा था कि अब मेकर्स ऐसा कहानी में क्या नया परोसेंगे। हालांकि, फिल्म की एडवांस बुकिंग ने पूरा का पूरा तख्ता पलट कर दिया, क्योंकि मूवी की कमाई रिलीज से पहले ही 2.50 करोड़ से ज्यादा की हुई।
दर्शकों को कैसी लगी मिर्जापुर: द मूवी?
मिर्जापुर: द मूवी का भौकाल सिर्फ एडवांस बुकिंग तक की सीमित नहीं रहा, बल्कि थिएटर्स में आने के बाद भी दिखा। दर्शकों को पंकज त्रिपाठी- दिव्येंदु शर्मा स्टारर क्राइम थ्रिलर बेहद पसंद आ रही है। एक यूजर ने लिखा, “मुझे लगता है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ की ओपनिंग लेगी।”
दूसरे यूजर ने लिखा, “मिर्जापुर- द मूवी बेव सीरीज से ज्यादा पावरफुल है। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले, राजनीति, बदला, एक्शन और डायलॉग्स यहां तक की बेकग्राउंड हर चीज को मेकर्स ने ग्रैंड लेवल पर बनाया है। बिग स्क्रीन पर यह और ज्यादा इंटेंस हो गया है।”
किस एक्टर के काम ने किया ऑडियंस को इम्प्रेस?
वैसे तो दर्शकों को कालीन भैया से लेकर गुड्डू पंडित सभी का काम पसंद आया, लेकिन जिसने फैंस को सबसे ज्यादा इंप्रेस किया, वह हैं मुन्ना त्रिपाठी। एक यूजर ने लिखा, “मुन्ना भैया का भौकाल ही खतरनाक है यार। मिर्जापुर: द मूवी बहुत ही अमेजिंग है।”
एक अन्य यूजर नेदूसरे यूजर ने लिखा, “मुन्ना भैया को बिग स्क्रीन पर देखने का मजा ही अलग सा है। इस बंदे को पूरा कैरेक्टर सूट कर गया। सीरीज में तो छाया था, अब मूवी में बवाल कर दिया।” लिखा, “ये मूवी सिर्फ मुन्ना भैया कि है, बाकी सब फिल्म में साइड कैरेक्टर लग रहे हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म को सिर्फ हिंदी में नही, बल्कि तेलुगु में भी रिलीज किया गया है।





















































