प्रेस क्लब के सदस्य युवा पत्रकार संजय देवांगन का निधन

- Advertisement -

कोरबा@M4S:कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य संजय देवांगन 45 वर्ष का बुधवार रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शोक की लहर व्याप्त है।
स्व. संजय देवांगन अपने पीछे माता-पिता,पत्नी,पुत्र शौर्य,पुत्री श्रेया सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। संजय देवांगन की अंतिम यात्रा दुरपा रोड, पुरानी बस्ती स्थित उनके निज निवास से निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे दुरपा रोड स्थित स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा।
संजय देवांगन के आकस्मिक निधन से उनके परिचितों,सहकर्मियों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनके निधन पर कोरबा प्रेस क्लब परिवार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related Articles