Independence Day पर लाल किला देखने जा रहे हैं कार्यक्रम, तो जान लें जरूरी बातें; वरना नहीं मिलेगी एंट्री

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):पूरा देश आजादी का जश्न बनाने के लिए तैयार है। इस साल हम सभी अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। देशभर में इसका इस दिन को काफी उत्साह के साथ बनाया जाता है। इस मौके पर राजधानी दिल्ली में भी खास रौनक देखने को मिलती है।

तिरंगे और फूलों से सजा दिल्ली का लाल किला, जहां से प्रधानमंत्री देश को संबोधित करते हैं। बचपन से ही कई लोगों ने इस पल को टीवी के सामने बैठकर जरूर देखा होगा। अगर आप इस बार इस खास पल को खुद अपनी आंखों ने देखने के लिए लाल किला जाने वाले हैं, तो जाने से पहले कुछ जरूरी गाइडलाइंस जरूर जान लें, ताकि बाद में आपको कोई असुविधा न हो।

कैसे बुक करें टिकट?

लाल किले में एंट्री के लिए आपको सरकार के ‘आमंत्रण’ (Aamantran) पोर्टल से ऑनलाइन पास लेना होगा। इसके लिए आपका मोबाइल नंबर और एक वेलिड पहचान पत्र (ID) भी जरूरी है। टिकट बुक करने से पहले एक बार इनकी उपलब्धता जरूर चेक कर लें।

अपनी असली ID साथ रखें

टिकट बुक करते समय आपने जिस आईडी प्रूफ का इस्तेमाल किया था, उसे अपने साथ जरूर रखें। 5 साल से बड़े बच्चों के लिए भी पहचान पत्र और अलग टिकट जरूरी है। ध्यान रखें कि आपका टिकट कोई और इस्तेमाल नहीं कर सकता।

कितने बजे से मिलेगी मेट्रो

लाल किला जाने के लिए परिवहन की सही जानकारी जरूर रखें। ट्रैफिक और देरी से बचने के लिए मेट्रो एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। 15 अगस्त को दिल्ली मेट्रो सुबह 4 बजे से ही शुरू हो जाएगी। शुरुआत में हर 30 मिनट पर ट्रेन मिलेगी। लाल किले जाने के लिए सबसे नजदीक मेट्रो स्टेशन लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट है।

पार्किंग खोजना अब आसान

अगर खुद की गाड़ी से लाल किला जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपको पार्किंग खोजने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लाल किले के आस-पास 7 पार्किंग जगहों को ‘गूगल मैप्स’ पर पॉइंट कर दिया है। ‘मैपल्स’ (Mappls) ऐप के जरिए आप QR कोड स्कैन करके सीधे अपनी पार्किंग तक पहुच सकते हैं।

क्या ले जाएं, क्या नहीं?

15 अगस्त का कार्यक्रम देखने के लिए सिर्फ लाल किला पहुंचना ही काफी नहीं है। आपको इस दौरान कुछ खास बातों का ध्यान भी रखना होगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोगों को अपने साथ बैग, पानी की बोतल, छाता, लैपटॉप, पावर बैंक, ईयरफोन, परफ्यूम या कोई भी नुकीली और जलने वाली चीज ले जाने की परमिशन नहीं है। अगर बारिश का मौसम हो, तो आप छाते की जगह रेनकोट ले जा सकते हैं।

इस बार क्या होगा खास?

इस साल का जश्न कई मायनों में बेहद खास होने वाला है। इस बार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने की खुशी में, लाल किले से पहली बार राष्ट्रगान से पहले ‘वंदे मातरम’ गाया जाएगा। साथ ही, इस बार युवा शक्ति पर खास फोकस रहेगा।

घर से निकलते समय रखें ध्यान

अगर आप लाल किले पर 15 अगस्त का कार्यक्रम देखना चाहते हैं, तो घर से निकलने से पहले अपना टिकट, ID और जरूरी दिशानिर्देश जरूर चेक कर लें। आपकी एक भूल या गलती की वजह से आपको बिना एंट्री वापस लौटना पड़ सकता है।

Related Articles