रेलवे स्टेशन के सामने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -

कोरबा@M4S:जिले में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला रेलवे स्टेशन के सामने का है, जहां मामूली विवाद के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इमलीडुग्गू निवासी लाल यादव ने मोहल्ले के ही घासी महंत पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घासी महंत गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी लाल यादव को गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद यह हमला हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों के साथ पूरे घटनाक्रम की विस्तृत पड़ताल में जुटी हुई है।
लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं से शहरवासियों में चिंता का माहौल है। लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Related Articles