नई दिल्ली(एजेंसी):देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel अपने यूजर्स के लिए 598 का एक प्रीपेड प्लान ऑफर करती है। ये एक ऐसा प्लान है जो सिर्फ 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान की एवरेज डेली कॉस्ट रोज के 20 रुपये से ज्यादा बैठती है। कई लोगों के लिए 20 रुपये रोज का खर्च ज्यादा नहीं लगेगा, लेकिन भारत में किसी मोबाइल प्लान के लिए ये काफी महंगी कीमत मानी जाती है। औसतन, भारतीय अपनी मोबाइल सर्विसेज के लिए रोजाना सिर्फ 10 रुपये के आसपास खर्च करते हैं। ये प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, लेकिन इसमें कई बंडल बेनिफिट्स भी मिलते हैं। चलिए इन बेनिफिट्स पर एक नजर डालते हैं।
भारती एयरटेल का 598 रुपये का प्रीपेड प्लान
Airtel के 598 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 SMS, 2GB डेली डेटा और 5G डेटा मिलता है। 5G डेटा हर 30 दिनों में 300GB तक कैप किया गया है। इस प्लान के महंगे होने की असली वजह इसके साथ मिलने वाले एड-ऑन बेनिफिट्स हैं। एड-ऑन बेनिफिट्स में 1 महीने का JioHotstar Basic, 1 महीने का Netflix Basic, ZEE5 Premium सब्सक्रिप्शन और 28 दिनों के लिए Airtel Xstream Play शामिल है। यानी 4G डेटा के तौर पर आपको कुल 56GB डेटा मिलता है। इसके अलावा, अगर आप 5G कवरेज एरिया में हैं, तो आपको 300GB 5G डेटा भी दिया जाता है।
इन एडिशनल बेनिफिट्स को क्लेम करने के लिए आपको iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म पर मौजूद Airtel Thanks एप्लिकेशन पर जाना होगा। ये इंडस्ट्री के उन चुनिंदा प्लान्स में से एक है जो ग्राहकों को Netflix ऑफर करता है। ये प्लान काफी हद तक पोस्टपेड ऑप्शन्स की टक्कर का है। हालांकि, हर कोई पोस्टपेड प्लान नहीं लेना चाहता क्योंकि वहां ऑप्शन्स काफी सीमित होते हैं। इस प्लान से रिचार्ज करने के लिए बस Airtel Thanks एप या किसी भी थर्ड-पार्टी रिचार्ज एप पर जाएं। अच्छी बात यह है कि ये प्लान देश के सभी टेलीकॉम सर्कल्स में उपलब्ध है।








