Opposition Protest:’संसद में जो हो रहा वो अलोकतांत्रिक है’, प्रियंका गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

- Advertisement -
नई दिल्ली(एजेंसी):‘संसद में जो हो रहा वो अलोकतांत्रिक है’, प्रियंका गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना
रामगोपाल यादव ने सरकार पर क्या आरोप लगाए?

समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने कहा ‘अगर यह सरकार चर्चा करती, तो क्या कोई हंगामा होता? वे कोई चर्चा नहीं करना चाहते। अगर कोई कुछ कहने के लिए खड़ा होता है, तो सदन स्थगित कर दिया जाता है।  यह लोकतंत्र का मजाक है। विपक्ष एकजुट है। वे सब एक हैं। वे (राम मंदिर विवाद पर) कुछ नहीं कह रहे हैं। इससे बड़ा पाप और कोई नहीं हो सकता। एक भी दिन ऐसा नहीं बीतता जब चोरी न हुई हो; कोई हिसाब-किताब नहीं है।

काले कपड़े पहनकर नजर आए विपक्षी सांसद

विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में काले कपड़े पहनकर सरकार के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सरकार पर किया हमला

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि छात्रों की मांगें जायज हैं। वे अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में कुछ भी अलोकतांत्रिक नहीं है। वहीं,  उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों और संसद में जो हो रहा है वह अलोकतांत्रिक है।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘छात्रों का संघर्ष वास्तविक है और वे बदलाव की मांग कर रहे हैं। कागजात बार-बार लीक हो रहे हैं। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि छात्र जायज चिंताएं उठा रहे हैं और उन्होंने फंड के आवंटन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारे साथ जो हुआ वह अप्रासंगिक है। आप (मीडिया) मुझे बताएं कि छात्रों के साथ जो हुआ वह सही है या गलत? छात्रों की मांगें जायज हैं और वे अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। शिक्षा का बजट 14 लाख करोड़ रुपये है, लेकिन आप अडानी और अंबानी के 16 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर रहे हैं।’

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, ‘कल अखिलेश यादव और पूरी समाजवादी पार्टी जंतर-मंतर पर जमा लोगों के मुद्दों को उठा रही थी। लेकिन यह सरकार सदन को चलने नहीं दे रही है।  हम अपनी इस मांग पर अड़े रहे। अखिलेश यादव को गिरफ्तार करके दूर ले जाया गया।. यह सरकार हिटलर के रास्ते पर चल रही है।’
सांसद रवि शंकर प्रसाद ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री निवास के बाहर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा के सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, ‘यह भारत के लोकतंत्र और लोकतांत्रिक इतिहास के लिए सचमुच शर्मनाक दिन था। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास के गेट पर जबरदस्ती और बिना इजाजत विरोध प्रदर्शन किया। उनके पिता, दादी और परदादा प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उन्हें पीएम आवास की गरिमा का पता है, फिर भी उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किया। मैं इसकी निंदा करता हूं। पीएम की सुरक्षा सबसे जरूरी है। मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह सचिव ने नीट पर बातचीत के लिए उनसे संपर्क किया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। राहुल गांधी, आपने गैर- जिम्मेदाराना व्यवहार किया है। मैं कल आपके पूरे व्यवहार की निंदा करता हूं। आखिरकार पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। सुरक्षा और शांति के लिए यह जरूरी था।
पुलिस के इस्तेमाल के विरोध में ‘काला दिवस’ मनाएंगे- कांग्रेस सांसद

कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि, ‘विपक्षी पार्टियों के सभी सांसद आज ‘काले’ कपड़े पहनकर आएंगे और छात्रों व सांसदों के खिलाफ पुलिस के इस्तेमाल के विरोध में ‘काला दिवस’ मनाएंगे। हम चाहते हैं कि सरकार छात्रों से बातचीत करे और शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव करे’।

Related Articles