फीफा वर्ल्ड कप-2026 फाइनल में स्टेज पर जबरदस्ती खड़े रहे डोनाल्ड ट्रम्प, उतरने का नहीं ले रहे थे नाम- Video

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):विश्व फुटबॉल को अपना नया चैंपियन मिल गया है। स्पेन ने न्यू यॉर्क के न्यूजर्सी स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से मात देकर दूसरी बार खिताब जीता। संयुक्त मेजबान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फीफा के अध्यक्ष गियानी इनफैंटिनो को ट्रॉफी दी, लेकिन इस दौरान ऐसा कुछ कर दिया जिससे हर कोई हैरान रह गया।

अमेरिका ने कनाडा और मेक्सिको के साथ इस वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी की थी। ट्रम्प फाइनल मैच देखने स्टेडियम भी पहुंचे और विजेता स्पेन को ट्रॉफी भी दी, लेकिन ट्रॉफी देने के बाद वह स्टेज पर खड़े ही रह गए।

जबरदस्ती हटाया गया

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ट्रम्प और इनफैंटिनो स्पेन को ट्ऱॉफी देते हैं। फिर इनफैंटिनो चले जाते हैं और ट्रम्प वहीं खड़े रहते हैं। ट्रम्प अपनी मस्ती में मुस्कुरा रहे हैं और स्पेन के खिलाड़ियों से हाथ मिलाते रहते हैं। वह फिर वहीं खड़े रहते हैं और हंसते हुए तालियां बजाते हैं। इनफैंटिनो इंतजार कर रहे होते हैं कि ट्रम्प नीचे आएंगे, लेकिन वह आते नहीं है और स्टेज पर ही घूमते रहते हैं।

फिर इनफैंटिनो जाते हैं और ट्रम्प के कान में कुछ कहते हैं और उन्हें नीचे लाने की कोशिश करते हैं, लेकिन ट्रम्प हैं कि मानते ही नहीं हैं। वह वहीं खड़े रहते हैं। बड़ी मुश्किल से ट्रम्प हटते हैं और स्पेन की टीम ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचाती है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर ट्रम्प की जमकर थू-थू हो रही है।

https://x.com/RpsAgainstTrump/status/2078989911365976093?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2078989911365976093%7Ctwgr%5Ee6d111570626015e294433d46331b1f51e46ee35%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Ffootball%2Fheadlines-donald-trump-fifa-world-cup-2026-trophy-ceremony-podium-video-40312691.html

विवादों में रहे ट्रम्प

ट्रम्प इस फीफा वर्ल्ड कप में पहले भी विवादों में रहे हैं। राउंड-32 के मैच में अमेरिका के खिलाड़ी फोलारिन बालोगन को रेड कार्ड मिला था जिससे उनका अगले मैच में न खेलना पक्का था। इसके बाद उनका रेड कार्ड वापस ले लिया गया था और वह अगले मैच में खेले थे। ट्रम्प ने कहा था कि उन्होंने इनफैंटिना को फोन किया था कि वह बालोगन के रेड कार्ड को वापस ले लें। इसने काफी विवाद खड़ा किया था।

Related Articles