रूस में दो रोबोट्स ने रचाई शादी, रोबोडॉग ने पहुंचाई वेडिंग रिंग; वीडियो हो रहा वायरल

- Advertisement -

मॉस्को(एजेंसी):वर्तमान समय में दुनिया कितनी एडवांस हो गई है इसका जीता जागता उदहारण रूस में देखने को मिला है। दरअसल रूस की राजधानी मॉस्को में दो ह्यूमनॉइड रोबोट ने आपस में प्रतीकात्मक विवाह कर लिया।

अब इस शादी के चर्चे दुनियाभर में हो रहे हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस इवेंट में दो AI ह्यूमनॉइड रोबोट ( रॉबर्ट और मटिल्डा) को आधिकारिक रूप से जीवनसाथी घोषित किया गया। यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है।

कौन हैं रॉबर्ट और मटिल्डा?

ह्यूमनॉइड रोबोट रॉबर्ट को ऑफिस कर्मचारी और ब्लॉगिंग के लिए डिजाइन किया गया है। जबकि मटिल्डा को एक बैलेरिना के रूप में बनाया गया है। दोनों ह्यूमन रोबोट्स AI की मदद से बातें कर सकते हैं।

पारंपरिक तरीके से हुई ह्यूमनॉइड की शादी

इस कार्यक्रम का मकसद ह्यूमनॉइड टेक्नोलॉजी में हुई तरक्की को दिखाना था, न कि इंसानों और मशीनों के बीच के फर्क को मिटाना।

मॉस्को की पुश्किन लाइब्रेरी में ‘परिवार, प्यार और निष्ठा दिवस’ के मौके पर आयोजित इस समारोह में पारंपरिक शादी से जुड़ी कई रस्में निभाई गईं।

रोबोट ने एक-दूसरे से वादे किए और शादी के प्रतीकात्मक ब्रेसलेट पहनाई, जिन्हें ‘डोगमैटिक’ नाम के एक रोबोटिक कुत्ते ने उन तक पहुंचाया।

इस प्रोजेक्ट को बनाने वालों के मुताबिक, इस कार्यक्रम का मकसद ह्यूमनॉइड रोबोटिक्स की बढ़ती क्षमताओं को दिखाना था, साथ ही इस बात को बढ़ावा देना है कि कैसे स्मार्ट मशीनें रोजमर्रा की जिंदगी में लोगों की मदद कर सकती हैं।

जुलाई को एक अहम त्योहार मनाता है

‘परिवार, प्यार और निष्ठा दिवस’ यह त्योहार रूसी संस्कृति में पारिवारिक मूल्यों और करीबी रिश्तों के महत्व को दर्शाता है। यह बात प्रतीकात्मक है कि इसका पहला जश्न 2008 में मनाया गया था, जिसे रूस में आधिकारिक तौर पर ‘परिवार का वर्ष’घोषित किया गया था।

इस अनोखे नजारे को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई, जिसने जल्द ही रूसी मीडिया और सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म पर सबका ध्यान खींचा।

हालांकि इस कार्यक्रम में शादी जैसी सभी चीजें दिख रही थीं, लेकिन आयोजकों ने जोर देकर कहा कि यह इंसानों और मशीनों के बीच के फ़र्क को मिटाने की कोशिश नहीं, बल्कि एक टेक्नोलॉजी शोकेस था।

Related Articles