हादसे के बाद भी नहीं ले रहे सबक, मालवाहक में ढोए जा रहे लोग  वाहनों के फिटनेस की भी नहीं हो रही जांच

- Advertisement -

कोरबा@M4S:मजदूरों को लेकर कार्बन फैक्ट्री जा रही पिकअप पलट गई थी। हादसे में चार महिला मजदूर गंभीर और सात को आई मामूली चोट आई थी। ग्रामीणों ने पिकअप में फंसे मजदूरों को अस्पताल रवाना किया। पुलिस वैधानिक कार्रवाई उपरांत चालक की तलाश में जुटी है। हादसे के बाद भी सबक नहीं लिया जा रहा है। इसके अलावा वाहनों की फिटनेस जांच को लेकर परिवहन विभाग गंभीर नहीं है।

जिले में पिकअप के पलटने की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी हादसे हुए हैं, जिसमें लोग हताहत हुए हैं। बावजूद इसके मालवाहक स्वामी अथवा चालक सबक नहीं ले रहे। ग्रामीण ही नहीं, शहरी व उपनगरीय क्षेत्र में भी मालवाहक मे मजदूरों को ढोते देखे जा सकते हैं। यदि शहर की बात करें तो हर दिन सुबह व शाम मजदूरों से भरी पिकअप को संयंत्र सहित अन्य निर्माण स्थल तक लाते ले जाते देखा जा सकता है। इस पर अंकुश लगाने सख्त कार्रवाई की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
जिले में कई ऐसे सवारी व मालवाहक वाहन हैं, जिसका उपयोग संयंत्रों के अलावा ठेका कंपनी के निर्माण स्थलों में मजदूर व सामान सप्लाई के लिए किए जाते हैं। इनमें कई वाहन ऐसे हैं, जिसे देखने से ही कंडम दिखाई देता है। इन वाहनों में न तो सुरक्षा के लिहाज से रेडिमय पट्टी नजर आते हैं और न ही परिवहन विभाग के नियमानुसार अन्य जरूरी पार्टस दिखाई देते हैं। चौक चौराहों में जांच के दौरान पकड़े जाने पर औपचारिक पूछताछ के बाद मामूली कार्रवाई कर दी जाती है, जबकि लोगों की जान जोखिम में डालनें वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

Related Articles