कोरबा@M4S:जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं युवा कांग्रेस संगठन कोरबा ने संयुक्त रूप से कांग्रेस अजा. प्रकोष्ठ के साथ मिलकर मानिकपुर में संचालित ओरिएंटल कॉलेज में नीट पेपर लीक मामले को लेकर तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम ‘’छात्रों की गुंज’’ अभियान के तहत् कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम स्थल पर प्रोजेक्टर लगाकर छात्रों की गुंज कार्यक्रम का प्रसारण कराया गया ।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अपने विनाशकारी रिकार्ड के कारण मोदी सरकार पूरी तरह बेनकाब हो गई है । 12 वर्षों के कुशासन और गलत नीतियों ने हिंदुस्तान की शिक्षा प्रणाली की नींव को खोखला कर दिया है । श्री राठौर ने कहा कि भारत में एजुकेशन सिस्टम में दो कमी है पहला एजुकेशन का और दूसरा सिस्टम का ।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज ने कहा कि पेपरों के लीक की घटनाओं ने पेपर लीक माफिया के साथ बीजेपी की सांठ-गांठ को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है । पेपर लीक की घटनाओं से करोड़ों छात्र – छात्राएं और अनेक परिजन परेशान हुए । नीट पेपर लीक से अब तक 18 छात्रों की आत्महत्या, लचर शिक्षा व्यवस्था को दर्शाता है । उन्होंने आगे कहा कि इतना सब हो जाने के बाद भी प्रधान मंत्री ने अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए एक भी शब्द नहीं कहा और ना ही शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लिया ।
कांग्रेस अजा. प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने बताया कि 2024 से अब तक नीट, युजी, युजीसी – नेट, सीएसआईआर – नेट, पीजी सीयूईटी, जी मेन, बी पी एस सी, बी एस एस एस बी, यु पी एस सी से जुड़ी परीक्षाएं या तो लीक हुआ या परीक्षाएं रद्द हुआ, प्रश्न पत्र त्रुटियाँ, परिणाम में देरी, धांधली, सिस्टम में गड़बडि़याॅं और परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल उठे, लेकिन देश के प्रधान मंत्री और शिक्षा मंत्री के कान में जूं तक नहीं रेग रही ।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित ओरिएंटल काॅलेज के प्रोफेसर, शिक्षकगण और छात्राएं उपस्थित रहे ।







