नई दिल्ली(एजेंसी):संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने ड्रग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट इंजीनियर, लीगल ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते है। वे उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 450 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति जाएगी। आवेदन करने की लास्ट डेट 17 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।
कौन कर सकते हैं आवेदन
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 35, 38 और 40 वर्ष निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में कुछ विशेष छूट भी दी जाएगी।
- विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पद से संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 25 रुपये निर्धारित की गई है। इसके साथ ही एससी एवं एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
इन 5 स्टेप्स से करें घर बैठे खुद अप्लाई
यूपीएससी में विभिन्न पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.inपर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।







