इमलीडुग्गू बाईपास पर हाइवा 20 फीट गहरे नाले में जा गिरा बाल बाल बची चालक की जान

- Advertisement -

कोरबा@M4S:कोरबा के इमलीडुग्गू बाईपास मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है । तेज रफ्तार से जा रहा एक हाइवा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 20  फीट गहरे नाले में जा गिरा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन चलाते समय चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा सड़क से उतरते हुए सीधे नाले में जा गिरा, जिससे मौके पर जोरदार आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और चालक की मदद की। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के बावजूद चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना ने एक बार फिर लंबी दूरी तय करने वाले भारी वाहनों के चालकों की थकान और नींद की समस्या को उजागर कर दिया है।

Related Articles