बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए जरूरी खबर, बिना एडवांस रजिस्ट्रेशन गए तो मुश्किल होंगे दर्शन; एडवाइजरी जारी

- Advertisement -

श्रीनगर(एजेंसी):बाबा बर्फानी के भक्तों का इंतजार खत्म हो गया है और आज से पवित्र अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। देश के कोने-कोने से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहलगाम और बालटाल बेस कैंप पहुंच चुके हैं।

महादेव के दर्शन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हालांकि, अगर आप भी इस वर्ष बाबा अमरनाथ के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले प्रशासन द्वारा जारी यह महत्वपूर्ण गाइडलाइन जरूर पढ़ लें, अन्यथा आपको भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और यात्रा के सुचारू संचालन को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार यात्रा मार्ग पर प्रतिदिन यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या निर्धारित की गई है।

सीमित हैं तत्काल प्रशासन ने बताया कि यात्रा शुरू होने से काफी पहले ही देशभर की बैंक शाखाओं और ऑनलाइन माध्यमों से एडवांस रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई थी, जिसका लाभ उठाकर अधिकांश भक्तों ने पहले ही पंजीकरण करा लिया है। इस वजह से अब ‘ऑन-स्पॉट’ या तत्काल रजिस्ट्रेशन के स्लॉट्स अत्यंत सीमित बचे हैं।

हजारों की संख्या में पहुंचें श्रद्धालु

प्रतिदिन बिना रजिस्ट्रेशन के हजारों की संख्या में श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। प्रशासन के लिए इन सभी को तत्काल सुविधा के अंतर्गत एडजस्ट करना संभव नहीं है। श्राइन बोर्ड ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे अपना एडवांस रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर निकलें।

तारीख का रखें खास ख्याल

देखा जा रहा है कि कई पंजीकृत श्रद्धालु अपनी तय तारीख से पहले ही जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी भी श्रद्धालु को उसकी निर्धारित रजिस्ट्रेशन डेट से पहले यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। श्रद्धालु तारीख के अनुसार ही आएं ताकि बेस कैंप पर भीड़ इकट्ठा न हो।

Related Articles