NEET UG Result 2026: क्या 20 जुलाई को जारी होगा नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट? यहां देखें पूरी अपडेट

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):री-नीट एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद अब लगभग 22 लाख छात्रों की नजरे NTA Re-NEET Result 2026 पर टिकी हुई है। एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि नीट री-एग्जाम का रिजल्ट 20 जुलाई तक जारी किया जा सकता है।

हालांकि अभी तक एनटीए की ओर से रिजल्ट जारी करने से संबंधित कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। बता दें, NEET UG Result 2026 एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर एवं पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे नतीजे

एनटीए नीट परीक्षा का रिजल्ट 20 जुलाई तक जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में छात्रों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।

  1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. लिंक पर क्लिक करके के बाद NEET UG Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
  5. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद

एनटीए री-नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। छात्र अपनी पसंद के कॉलेज के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। जिन छात्रों का नाम अलॉटमेंट लिस्ट में शामिल होगा। वे छात्र अलॉट किए गए कॉलेज में जाकर दाखिला ले सकेंगे।

नीट यूजी री-एग्जाम का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करते रहें।

Related Articles