90 मिनट में दिल्ली से आगरा पहुंचा देगी गतिमान एक्सप्रेस

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):दिल्ली और आगरा के बीच गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन का आज फाइनल ट्रायल है। सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर इसे दिल्ली से रवाना किया गया। इस रूट पर सफल संचालन के बाद रेलवे आगरा से लखनऊ के बीच गतिमान एक्सप्रेस चलाने की योजना बना रहा है।

कुछ महीने पहले भी गतिमान एक्सप्रेस का ट्रायल किया गया था। ट्रायल के बाद सुरक्षा आयुक्त ने कुछ स्थानों पर रेलवे ट्रैक के किनारे बाड़े लगाने के निर्देश दिए थे। इसके साथ भी पटरियों में कुछ सुधार भी करने को कहा था।

रेल अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा आयुक्त की ओर से बताई गई कमियों को दूर करने के बाद ही गतिमान एक्सप्रेस का फाइनल ट्रायल हो रहा है। यह ट्रेन 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ेगी। यह ट्रेन दिल्ली से आगरा महज डेढ़ घंटे में पहुंचा देगी।

Related Articles