बिलासपुर जिले के रतनपुर तहसील में बिलासपुर ACB की बड़ी ट्रैप कार्यवाही

- Advertisement -

 

लालपुर का पटवारी 25000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया
नक्शा बटांकन के एवज में मांगी गई थी 25000 रुपए की रिश्वत

बिलासपुर@M4S:रतनपुर जिला बिलासपुर निवासी श्री अशोक अग्रवाल द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि उसके द्वारा अपने लालपुर स्थित जमीन का नक्शा बटांकन करने के लिए करीब एक वर्ष पूर्व तहसीलदार रतनपुर के यहां आवेदन दिया था जिस पर उक्त कार्य करने के लिए तहसीलदार रतनपुर द्वारा लालपुर पटवारी को आदेशित किया गया था। उक्त कार्य करने के लिए जब उसके द्वारा लालपुर पटवारी भानु चंद्राकर से संपर्क किया गया तो उक्त कार्य के लिए उसके द्वारा उससे 40000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है किंतु वह पटवारी भानु चंद्राकर को उक्त कार्य के लिए 40000 रुपए रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है।


शिकायत का सत्यापन
कराने पर शिकायत सही पाई गई तथा सत्यापन के दौरान मोलभाव करने पर आरोपी पटवारी द्वारा 25000 रुपए लेने हेतु सहमति दी गई, जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई । आज दिनांक 25.6.26 को प्रार्थी को पैसा लेने के लिए पटवारी द्वारा तहसील कार्यालय रतनपुर बुलाया गया था जो प्रार्थी को रिश्वत रकम 25000 रुपए देकर भेजे जाने पर तहसील कार्यालय रतनपुर में प्रार्थी से रिश्वत रकम 25000 रुपए लेते ही एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा आरोपी भानु चंद्राकर को पकड़ लिया गया ।रिश्वत में ली गई राशि 25000 रुपए को आरोपी से बरामद कर लिया गया है तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है ।गौरतलब है कि एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में उक्त कार्यवाही की गई ।डीएसपी एसीबी बिलासपुर सिंह द्वारा किसी भी विभाग के लोकसेवक द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने पर तत्काल सूचना देने हेतु अपील की गई है।

Related Articles