जिला पंचायत परिसर में निकला कोबरा, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

- Advertisement -

कोरबा@M4S:जिला पंचायत परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने परिसर में एक कोबरा सांप देखा। सांप को देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों एवं आम नागरिकों में दहशत का माहौल बन गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) के प्रमुख अविनाश यादव को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अविनाश यादव अपनी रेस्क्यू टीम के सदस्य मानस के साथ मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया।

टीम ने कोबरा को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित तरीके से पकड़कर वहां मौजूद लोगों को राहत दिलाई। रेस्क्यू के बाद वन्यजीव संरक्षण के नियमों का पालन करते हुए कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।

इस दौरान RCRS टीम ने लोगों को वन्यजीवों के प्रति जागरूक करते हुए अपील की कि यदि कहीं भी सांप या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो घबराएं नहीं और न ही उसे छेड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास करें। ऐसी स्थिति में तुरंत RCRS टीम या वन विभाग को सूचना दें। प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम शीघ्र ही मौके पर पहुंचकर सुरक्षित सहायता प्रदान करेगी।

Related Articles