चौथी लाइन कनेक्टिविटी के कमीशनिंग को लेकर कई ट्रेनें रहेगी रद्द  22 जून से 5 जुलाई तक विभिन्न चरणों में संपादित होंगे कार्य

- Advertisement -

कोरबा@M4S:दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल अंतर्गत जांजगीर-नैला स्टेशन पर अप ग्रिड में ऑटो सिग्नलिंग सहित चौथी लाइन कनेक्टिविटी के कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 22 जून से 5 जुलाई तक विभिन्न चरणों में संपादित किया जाएगा। अधोसंरचना विकास के लिए किए जा रहे कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसमें 21 जून से 2 जुलाई तक रायपुर से चलने वाली रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर, 22 जून से 3 जुलाई तक गेवरा रोड से चलने वाली गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर, 21 जून से 2 जुलाई तक रायपुर से चलने वाली रायपुर-कोरबा पैसेंजर, 22 जून से 3 जुलाई तक कोरबा से चलने वाली कोरबा-रायपुर पैसेंजर, 22 जून से 3 जुलाई तक बिलासपुर व गेवरा रोड से चलने वाली बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, 22 जून से 3 जुलाई तक बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली बिलासपुर कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। इसी तरह 1 जुलाई को कोरबा से चलने वाली कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना होगी। कोरबा से चलने वाली कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को 22 जून से 3 जुलाई 2026 तक कोरबा-बिलासपुर के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी। कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 22 जून से 3 जुलाई तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी।

Related Articles