50 साल बाद कितने बदल गए मास्टर राजू, Chitchor को-एक्टर से मुलाकात पर इमोशनल हुईं जरीना वहाब

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):साल 1976 में आई फिल्म ‘चितचोर’ (Chitchor) ने दर्शकों को काफी ज्यादा प्रभावित किया था। इसके लगभग पांच दशक बाद अब इस फिल्म के एक्टर्स जरीना वहाब और मास्टर राजू फिर से साथ देखकर फैंस की खुसी का ठिकाना नहीं है।

तस्वीर देख इमोशनल हुए फैंस

जरीना वहाब ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जोकि फैंस को काफी ज्यादा आकर्षित कर रही है। तस्वीर में वह मास्टर राजू के साथ मुस्कुराते हुए पोज देती दिख रही हैं। तस्वीर सामने आते ही फैंस को फिर से चर्चित फिल्म ‘चितचोर’ की याद आ गई।

वहाब के प्यार भरे सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को दिखा दिया कि कुछ ऑन-स्क्रीन रिश्ते फिल्म खत्म होने के बाद भी बने रहते हैं।

क्या है चितचोर की कहानी?

चितचोर का निर्देशन बासु चटर्जी ने किया था। यह सुबोध घोष की बंगाली कहानी चित्तचोर पर आधारित थी। फिल्म में विजयेंद्र घाटगे, अमोल पालेकर, ए.के. हंगल, दीना पाठक, रितु कमल, शैल चतुर्वेदी और सी.एस. दुबे जैसे कलाकार शामिल थे। फिल्म की कहानी एक पिता पर केंद्रित है जो गलती से गलत दूल्हे को घर ले आता है। इसी दौरान लड़की और उस युवक के बीच प्यार पनपने लगता है। बाद में एक पत्र आने के बाद कहानी में बड़ा मोड़ आता है और कई भावनात्मक घटनाएं सामने आती हैं।

मास्टर राजू का असली नाम राजू श्रेष्ठ है। उन्होंने बहुत छोटी उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। ‘अमर प्रेम’, ‘बावर्ची’, ‘परिचय’, ‘दाग’, ‘अभिमान’, ‘दीवार’, ‘चितचोर’, ‘किताब’ और ‘खट्टा मीठा’ उनकी कुछ यादगार फिल्में हैं।

Related Articles