- Advertisement -
कोरबा@M4S:सिटी कोतवाली पुलिस ने पावर हाउस रोड निवासी विमल जाजोदिया के प्रतिष्ठान एशियन ट्रेडर्स में चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने ढाई लाख कीमती चोरी के सामान बरामद किए हैं। चोरों ने दुकान के पीछे से प्रवेश कर इन्वर्टर, पेंट के डिब्बे, ड्रील मशीन, बे्रकर मशीन सहित अन्य सामान की चोरी कर ली थी। जिनके खिलाफ पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने मामले में आरोपी मनीष यादव व प्रकाश चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना कबुल किया। उनके कब्जे से चोरी किया गया शत प्रतिशत सामान बरामद किया गया है।






