छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने ज्वलंत मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -

कोरबा@M4S: भोजन अवकाश के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष  विनय सोनवानी जिला शाखा कोरबा के नेतृत्व में प्रदेश के कर्मचारियों की मांगों एवं ज्वलंत समस्याओं के निराकरण हेतु ध्यानाकर्षण ज्ञापन  मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर एवं  मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन नवा रायपुर के नाम अपर कलेक्टर श्री यादव के माध्यम से सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा के नियम एवं आदेश तत्काल जारी करने, सेवानिवृत्ति पर अवकाश नकदीकरण की सीमा 240 दिनों से बढ़ाकर 300 दिन करने, संविदा, दैनिक वेतनभोगी एवं अनियमित कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित करते हुए सेवा सुरक्षा प्रदान करने, शिक्षक एलबी संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना का लाभ देने तथा अनुकंपा नियुक्ति में लागू 10 प्रतिशत सीलिंग समाप्त कर सभी पात्र प्रकरणों में नियुक्ति प्रदान करने की मांग भी की जाएगी।

संघ के जिला अध्यक्ष विनय सोनवानी ने कहा कि राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनरों को लंबित महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत का लाभ प्रदान किए जाने से कर्मचारियों का शासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा तथा कार्यक्षमता एवं प्रशासनिक दक्षता में भी वृद्धि होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से कर्मचारियों एवं पेंशनरों की लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया हैजिसके समर्थन में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक  विभाग द्विवेदी, स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पन्नालाल पटेल, छत्तीसगढ़ औद्योगिक संस्था के अध्यक्ष  कांत प्रसाद माहेश्वरी, प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के संरक्षक  रामू पांडे, अध्यक्ष  सर्वेश्वर सोनी, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संरक्षक एस के पाठक सचिव के एल डेहरिया, नकुल राजवाड़े, मनोहर सिंह कंवर, हीरालाल सिदार पवन लाल जोशी पीयूष निर्मलकर, डीके साहू राजेश कुमार साहू, संतोष कुमार यादव, गोपाल प्रजापति, उमेश कुमार पटेल, शैलेंद्र नदी ,श्यामलाल राठौर, के के दुबे रोशन बंजारे, राम चरण साहू, सुनील शर्मा, प्यारेलाल चौधरी, अजय पांडे, आर पी दुबे पी एल चंद्र, तीजराम कुर्रे, धनीराम भगत, ईश्वर यादव, आदि भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे

Related Articles