कोरबा@M4S:देर रात नगर के मुड़ापार क्षेत्र में एसईसीएल अस्पताल के समीप अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने फुटपाथ पर स्थित दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में अनेक दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं। जिससे हड़कंप मच गया। आग बुझाने की कोशिश की गई।
जानकारी के अनुसार एसईसीएल अस्पताल के पास फुटपाथ पर रोज की तरह दुकानें सजी हुई थीं। अचानक एक दुकान से धुआं और लपटें उठने लगीं। इससे पहले कि आस-पास के लोग कुछ समझ पाते या आग पर काबू पाते, सूखी लकड़ियों और दुकानों में रखे सामान के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते दुकानों का सारा सामान मलबे और राख में तब्दील हो गया। आग लगने का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की लपटें देखी जा सकती है।
मुड़ापार क्षेत्र के दुकानों में लगी आग
- Advertisement -






