कोरबा@M4S:शिक्षा सत्र के शुरू होते ही स्कूलों में पढ़ाई बिना किसी देरी के तुरंत शुरू हो सके, इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। अब राज्य के स्कूलों में एडमिशन के नाम पर महीनों तक चलने वाली लेटलतीफी नहीं चलेगी। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मिशन समन्वयकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हर हाल में 30 जून तक स्कूलों में छात्र-छात्राओं की प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी इस आदेश में स्कूल शिक्षा मंत्री के नोट का विशेष रूप से हवाला देते हुए शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से समय पर पटरी पर लाने की कवायद की गई है। विभाग का मुख्य उद्देश्य यही है कि नए शिक्षा सत्र में जैसे ही बच्चे स्कूल पहुंचें, उनकी पढ़ाई बिना किसी बाधा के तुरंत शुरू हो जाए। सरकार ने केवल आदेश जारी करने के बजाय तारीखों के साथ एक पूरा स्पष्ट कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसके तहत अब स्कूल प्रबंधन को तय समय-सीमा के भीतर अपना काम खत्म करना होगा। इस पूरे अभियान में सबसे ज्यादा संवेदनशीलता उन बच्चों के प्रति दिखाई गई है जो किसी वजह से पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं। विभाग ने अपने आदेश में साफ और कड़े शब्दों में कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी ड्रॉपआउट विद्यार्थी या ऐसा बच्चा जिसने किसी कारणवश प्रवेश नहीं लिया है, उसे ढूंढ़कर हर हाल में प्रवेश दिया जाए किसी भी स्थिति में कोई भी बच्चा प्रवेश से वंचित नहीं रहना चाहिए। इससे दुर्ग में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों को वापस पढ़ाई करवाया जा सकेगा।
16 जून को जारी होगा टाइमटेबल
अभिभावकों और छात्रों के लिए सबसे राहत की बात यह है कि स्कूल के संस्था प्रमुखों को 16 जून तक ही अध्यापन समय-सारिणी (यानी क्लास का टाइमटेबल) जारी करना होगा। इसके बाद जो भी छुटपुट एडमिशन बच जाएंगे, उन्हें 30 जून तक हर हाल में पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया है। इसका सीधा मतलब यह है कि जुलाई का महीना शुरू होते ही स्कूलों में सिर्फ और सिर्फ बच्चों की पढ़ाई पर फोकस होगा। बच्चों की पढाई पर फोकस होने से उनके अंकों भी अच्छे आएंगे। 0 यह है सरकार का नया एक्शन प्लान
नए नियम में यह है प्रावधान
आदेश के मुताबिक, कक्षा 6वीं और प्रवीं के लिए कैचमेंट क्षेत्र (स्कूल के के व दायरे में आने वाले इलाके) का निर्धारण 20 मई तक हर हाल में कर लिया जाना चाहिए।
पहली कक्षा में छोटे बच्चों के दाखिले के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बच्चों की सूची भी 20 मई तक अनिवार्य रूप से प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। जो बच्चे कक्षा 5वीं पास कर चुके हैं, उनकी सूची भी 20 मई तक कैचमेंट क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक स्कूलों के प्रधान पाठकों को सौंप दी जाएगी ताकि बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए भटकना न पड़े। इसी तर्ज पर 8वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों की सूची भी 20 मई तक संबंधित प्राचार्यों को सौंपने के सख्त निर्देश दिए हैं। 16 जून तक कक्षा पहली, छठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों की एडमिशन सूची भी बाकायदा जारी कर दी जाएगी। 1 जुलाई से सभी स्कूलों में निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार पढ़ाई शुरू हो जाएगी। शिक्षक डायरी मेंटेन करना जरूरी होगा। निर्धारित अवधि में पाठ्यक्रम हर हाल में पूरा करना होगा। साप्ताहिक और मासिक टेस्ट भी जरूरी होगा।







