16GB तक RAM वाला Xiaomi का नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, 8000 mAh बैटरी और 200MP कैमरा भी

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी): Xiaomi आज यानी 21 मई को अपना नया Xiaomi 17 Max चीन में पेश करने जा रहा है। लॉन्च से ठीक पहले, इस डिवाइस को Geekbench पर भी स्पॉट किया गया है, जिससे इसके परफॉर्मेंस स्कोर का भी पता चल गया है। लिस्टिंग के अनुसार इस फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने वाला है। साथ ही इस फोन में 16GB तक RAM भी मिलने वाली है। चलिए लॉन्च से पहले इस फोन के सभी फीचर्स जानते हैं

Xiaomi 17 Max के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.9-इंच का फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। साथ ही इसमें काफी पतले बेजल होंगे। Xiaomi इसे Super Pixel डिस्प्ले बता रहा है, जो एक नए RGB सब-पिक्सेल लेआउट और लाल चमकदार मटीरियल का यूज करता है।

डिवाइस 1.5K OLED स्क्रीन की तुलना में कम पावर खर्च करते हुए लगभग 2K जैसी क्लैरिटी ऑफर कर सकता है। फोन में 120Hz LTPO रिफ्रेश रेट, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और सिमेट्रिकल स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट मिल सकता है।

Xiaomi 17 Max के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में Leica-सपोर्टेड 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जिसमें 1/1.4-इंच का सेंसर होगा। इसके साथ ही फोन में 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है, जो 3x ऑप्टिकल जूम ऑफर करेगा। डिवाइस में एक 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी होगा।

डिवाइस में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और एक बड़ी 8000mAh की Xiaomi Jinshajiang बैटरी मिलेगी। कंपनी ने हाल ही में एक लाइवस्ट्रीम किया था जिसमें फोन की बैटरी की ताकत दिखाई गई थी। हैरानी की बात ये है कि वीडियो स्ट्रीमिंग के मामले में इसने दो iPhone 17 Pro Max को भी पीछे छोड़ दिया है।

Related Articles