कोरबा@M4S: जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह से ही धूप चुभने लगती है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। तापमान में अभी और बढ़ेगा। इस वजह से गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
अलग-अलग क्षेत्र में रोज मौसम बदल रहा है, लेकिन अब गर्मी के तेवर बढ़ गए हैं। दोपहर में गर्म हवा चल रही है। अभी एक से दो डिग्री तापमान और बढ़ सकता है। इस महीने गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। तेज आंधी की वजह से
बिजली आपूर्ति पर भी प्रभाव पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी से बचने एडवाइजरी जारी की है। लंबे समय तक धूप में नहीं रहना चाहिए। इससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। खाली पेट धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए। इससे चक्कर या कमजोरी हो सकता है। धूप में ज्यादा तेज रफ्तार से काम या एक्सरसाइज न करें। इस दौरान अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। ताजे फल और हल्का भोजन भी लें। ढीले और हल्के कपड़े पहनकर बाहर निकलें। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचना चाहिए। 2 दिनों में 13 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है।
43 डिग्री पहुंचा पारा:अभी और बढ़ेगी गर्मी अगले दो दिन आंधी और बारिश की संभावना
- Advertisement -





































