कोरबा@M4S:कर्मा तेजस्वी खेल विकास संगठन गेवरा सोसाइटी कोरबा
समिति द्वारा पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें 10 मई को ताइक्वांडो , 11 मई को बॉक्सिंग और शतरंज , 12 मई को कबड्डी और योगा , 13 मई को वॉलीबॉल प्रतियोगिता रखी गई । सभी बच्चों ने अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया और गेवरा में खेल के लिए अच्छा माहौल बनाया ।15 मई को सायं 5:00 से 7:00 तक पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया था । जिसमें नगर पालिका परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी(सी.एम. ओ) राजेश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ विभिन्न वार्ड के पार्षद, इस्तिखार अली, हर्षित देवी राजपूत, आकाश साहू, अविनाश यादव, धीरेन्द्र तिवारी, तथा कांग्रेस के सांसद प्रतिनिधि तनवीर अहमद एवं प्रदेश सह सचिव कांग्रेस रजनीश तिवारी, सृष्टि महिला मंडल अध्यक्ष गौरी चक्रवर्ती एवं प्रभारी प्रिया पटेल के साथ ही बड़ी संख्या में खिलाड़ी बच्चे व उनके पालकगण और नगर के अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे ।

सभी लोगों ने इस पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता की सराहना की और अपने उद्बोधन में बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और समय-समय पर उन्हें अपनी ओर से सहयोग प्रदान करने के लिए आश्वासन दिया। कर्मा तेजस्वी खेल विकास संगठन की सचिव भुवनेश्वरी जायसवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं अध्यक्षा श्रीमती रेणु तिवारी ने सदन का आभार व्यक्त किया। संगठन की खेल शिक्षिका उपाध्यक्ष वेदिका साहू की मेहनत और लगन को ,साथ ही सभी महिला सदस्यों को अतिथियों ने प्रोत्साहित किया और उनके कार्य की सराहना की।





































