- Advertisement -
कोरबा@M4S:कोरबा के सुभाष ब्लॉक क्षेत्र में कुछ दिनों से एक कुत्ता चर्चा का विषय बना हुआ था मामला था उस कुत्ते का सिर डिब्बे में बुरी तरह फंस गया था, वो कुत्ता अक्सर सुभाष ब्लॉक में रहने वाले लोगों के घरों के बाहर बैठा रहता था जिसको लोग अक्सर खाना पानी देते थे पर कही से उसका सर एक डिब्बे में घुस गया था जिसके कारण कई दिनों से कुत्ते ने कुछ खाया पिया नहीं था ,भूख और प्यास से परेशान होकर वह इधर-उधर भटक रहा था। स्थानीय लोगों ने जब उसकी स्थिति देखी तो तुरंत रेस्क्यु टीम को सूचना दी।
सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी की टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्य बबलू कुमार मारुवा,विमल चौहान,पुष्पेंद्रचौहान,सूर्यभान कुर्मी ,नीतीश चौहान सहित अन्य साथियों ने सावधानीपूर्वक कुत्ते को पकड़ा और डिब्बे को सुरक्षित तरीके से खींचकर बाहर निकाला। काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को सुरक्षित मुक्त कर दिया गया।
रेस्क्यु के बाद कुत्ते को पानी और भोजन दिया गया। स्थानीय लोगों ने टीम के साहस और संवेदनशीलता की सराहना की।यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि बेजुबान जीवों की सहायता करना हम सभी का दायित्व है।





































