VIDEO:तेज़ रफ़्तार राखड़ वाहन की लापरवाही दादर ढेलवाड़ीह में राख लोड गाड़ी ने तोड़ा बिजली तार, पूरा गांव ब्लैक आउट

- Advertisement -

कोरबा@M4S:कोरबा में राखड़ गाड़ी का कहर सामने आया है, दादर ढेलवाडीह गांव में एक बार फिर लापरवाही भारी पड़ गई। राखड़ परिवहन में लगी तेज रफ्तार गाड़ी ने गांव में लगे  बिजली खंभे को ठोकर मारने से बिजली लाइन केबल टूट गया, जिससे पूरे गांव ब्लैक आउट हो गया, घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि यह काम सुभाष अग्रवाल से जुड़ी गाड़ियों द्वारा किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले भी इन्हीं गाड़ियों ने पांच बिजली का खंभा तोड़ दिया था,लेकिन तब भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

अब दोबारा वही स्थिति बनने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। बिजली लाइन टूटने से गांव में न सिर्फ घरों की रोशनी बुझी, बल्कि पेयजल आपूर्ति और छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हुए। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा।

गांव वालों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और राखड़ गाड़ियों की आवाजाही पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। फिलहाल बिजली विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुटी हुई है,लेकिन सवाल यह है कि आखिर कब तक गांव वाले इस तरह की लापरवाही झेलते रहेंगे।

Related Articles