नए साल में हसदेव सहित 6 ट्रेनों की बदलेगी टाइमिंग  नया टाइम टेबल हो चुका है तैयार, लेकिन अभी गोपनीय

- Advertisement -

कोरबा@M4S:ट्रेनों के परिचालन का रेलवे का नया टाइम टेबल तैयार हो चुका है, लेकिन अभी गोपनीय रखा गया है। इस टाइम टेबल में बिलासपुर मंडल से चलने वाली 6 ट्रेनों के समय में आशिक बदलाव किया गया है। नर्मदा, शिवनाथ, अंबिकापुर, हसदेव व चिरमिरी एक्सप्रेस के समय में 5 से 15 मिनट तक का बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी ट्रेनें वर्तमान समय से कुछ मिनट पहले रवाना होंगी। जबकि एक मेमू का टाइम 10 आगे बढ़ है। इसकी अधिकृत घोषणा होना अभी बाकी है।
नए साल की शुरुआत के साथ ही रेलवे अपना नया टाइम टेबल लागू करने जा रहा है। हालांकि रेलवे ने अब तक इसकी अधिकृत घोषणा नहीं की है। प्रस्तावित सूची के मुताबिक, बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस (18234) दोपहर 12:45 के बजाय 10 मिनट पहले 12:35 बजे रवाना होगी। वहीं, बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस (18257) रात 11:55 के स्थान पर 15 मिनट पहले 11:40 बजे छूटेगी। हसदेव एक्सप्रेस (18252) और हसदेव स्पेशल (18250) के समय में भी 5 मिनट की कटौती की गई है, अब ये सुबह 6:35 के बजाय 6:30 बजे चलेंगी। इसके उलट अंबिकापुर-अनूपपुर मेमू के समय में 10 मिनट की बढ़ोतरी की गई है, जो अब शाम 6 के बजाय 6.10 बजे छूटेगी। नए साल से रेलवे का नया टाइम टेबल लागू होने में सिर्फ कुछ दिन बचे हैं, लेकिन इसे अभी सार्वजनिक नहीं किया गया। आमतौर पर यात्रियों को योजना बनाने के लिए 10 दिन पहले जानकारी मिलती है। रायपुर और नागपुर मंडल की ट्रेनों के समय में भी बदलाव होंगे, जिससे बड़ी संख्या में यात्री प्रभावित होंगे। स्टॉपज और दूरी में भी परिवर्तन की संभावना है।

Related Articles