कटघोरा गोलीकांड:यू पी के शूटर सहित तीन ग्रिफ्तार मुख्य आरोपी फ़रार

- Advertisement -

कोरबा@M4S:कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया में बुधवार देर रात सिकन्दर मेमन के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कुल 3 आरोपियों दुर्गेश पांडेय सहित हर्ष सिंह, आशीष जांगड़े को गिरफ्तार किया है। इन सभी को न्यायालय में पेश कर कटघोरा उपजेल दाखिल करा दिया गया है। एक अन्य मुख्य आरोपी शक्ति सिंह फरार है।


घटना दिनाँक 24 सितम्बर की रात हिरासत में लिए गए आरोपी उत्तरप्रदेश निवासी शूटर दुर्गेश पाण्डेय ने पूछताछ में स्वीकार किया कि पहले तौसीफ मेमन के पैर पर गोली चलाने की योजना थी, लेकिन बाद में उसके घर पर गोली चलाई गई। उसे 10 हजार रुपये इस काम के लिए मिला था। फ़ायरिंग के बाद वह बस से भागने की फिराक में था, किन्तु स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण पकड़ लिया गया।

पुलिस ने वारदात में उपयोग बाइक क्रमांक सीजी 12-एम 3082 जप्त किया है। वारदात में इस्तेमाल किए गए कारतूस कर खाली खोखा को कल रात ही बरामद कर लिया था।

टीआई के साथ टीम ने आरोपी दुर्गेश की निशानदेही पर देशी कट्टा आज गुरुवार को कसनिया स्कूल के पास पाइप और झाड़ी के बीच से बरामद किया जो फायरिंग के बाद फेंक दिया गया था। देशी कट्टा को पुलिस ने जब्त कर लिया है।मामला पुराने रंजिश और बहुचर्चित प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मुख्य आरोपी शक्ति सिंह की गिरफ्तारी होने के बाद ही पूरा खुलासा हो सकेगा कि घटना किसलिए अंजाम दिलाई गई थी। फिलहाल एसपी सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में पूरे प्रकरण की जांच जारी है। दूसरी तरफ इस घटना से तौसीफ मेमन और उसका परिवार डरा-सहमा है माहौल के मद्देनजर परिवार पुलिस सुरक्षा दी गई है और भविष्य में जानमाल की सुरक्षा के लिए भी शासन प्रशासन से  गुहार लगाने की बात कह रहे  है।

Related Articles